राहू – मैं सिर्फ ग्रह नहीं एक परीक्षा हूँ

राहू का मायाजाल – कैसे बचें गलत रिश्तों से

राहू का मायाजाल - कैसे बचे गलत रिश्तों से

राहू – मैं सिर्फ ग्रह नहीं एक परीक्षा हूँ

राहू का मायाजाल

कभी आपने सोचा है की आखिर हम क्यों गलत लोगों पर भरोसा कर लेते है और बाद मे हमे बहुत पछताना पड़ता है| हम उस समय  कुछ नहीं कर पाते, बस यही सवाल मन मे आता है की, क्यों हम गलत लोगों पर भरोसा करते है या मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ | पर कभी इस सवाल के जवाब को ढूँढने का प्रयास नहीं करते है| यह सब राहू के मायाजाल के परिणाम होते है| मायावी राहू आपकी इच्छायों को बड़ाता है, और जोअसलियत मे Exist ही नहीं करते है उन सपनों की तरफ आपको आकर्षित करता है | व्यक्ति सामने वाले के बाहरी आकर्षण को सच मानकर उसके असली व्यक्तित्व को पहचान नहीं पाता है 

राहू – मैं सिर्फ ग्रह नहीं एक परीक्षा हूँ
राहू – मैं सिर्फ ग्रह नहीं एक परीक्षा हूँ राहू का मायाजाल
राहू का मायाजाल

ज्यादा चमकने वाली चीज जरूरी नहीं है की कीमती भी हो, मैं राहू हूँ, मैं illusion मे डालता और वो चीजे दिखाता हु जो जो तुम चाहते हो, लेकिन देता वो हु जो तुम deserve करते हो |

लोगों का आना और जाना

 

जिंदगी मे आप बहुत लोगों से मिलते है कुछ को याद रखते है और कुछ को भूल भी जाते है आजकल के tension से भरे माहौल मे अकेले रहना कठिन सा  लगता है  और फिर हम कुछ लोगों को चुनते है, हम उनके साथ रहना चाहते है और हम उनके लिए सबकुछ करते है जिससे उनको help हो | लेकिन हमे बदले मे धोखा मिलता है life मे पहले ही हम फसे हुए है और ये सब होता है तो एक बार को ऐसा भी लगता है आखिर ऐसा क्यों हुआ मेरी क्या गलती थी, मेने आखिर क्या किया, और हम खुदसे और जिंदगी से सवाल करते करते कब negative हो जाते है और खुदसे भी नफरत कर लेते है, सवाल वही! कभी ये पता नहीं करते की ऐसा क्यों हुआ ?

अगर आपको भी जानना है, ऐसा क्यों होता है तो आगे इसकी जानकारी Detail मे बताई गई है, अगर आप इसके बारे मे और ज्यादा जानना चाहते है तो आप  Astrologer Rajat Kumar  से  संपर्क कर सकते है या फिर आप हमे Comment  मे भी अपने सवाल पूछ सकते है  

राहू एक छलावा

 

राहू का स्वभाव ही है छल | छल से भरे राहू के प्रभाव की वजह से ही आप दुनिया की चकाचौॅन्द मे खो जाते है | जब भी जिंदगी में confusion, लालच, या अनहोनी हो तो समझ जाना राहू अपना मैजिक दिखा रहा है 

राहू कोई physical planet नहीं है यह एक shadow energy है जो आपको भ्रमित करती है | यह हमे  ऐसे सपने दिखाता है जिनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं होता है | जल्दी कामयाबी मिल जाए, एक रात मे सारी उपलब्धियां हासिल हो जाए | रातोरात अमीर हो जाउ |

मूलांक 4 पर राहू का मायाजाल

जिन लोगों का मूलांक 4 होता है (जन्मतिथि :- 4, 13, 22, 31) वो लोग राहू से direct associated होते है| Numerology के हिसाब से, मूलांक 4 वालों की personality राहू से काफी हद तक मिलती जुलती होती है|

मूलांक 4 वाले लोगों को जल्दी सफलता चाहिए होती है, ये लोग सपनों की दुनिया मे जीते है, ऐसी चीजों की ख्वाहिशें करते है जिनका मिलना या होना संभव नहीं होता है, ये बहुत जिद्दी स्वभाव के होते है | ये लोग फैसले लेने मे बहुत जल्दबाजी करते है और अपने लिए गए फैसलों पर टिकते नहीं है| इसलिए इनके साथ सबसे ज्यादा धोखे होते है ओर अपने लिए गए गलत फैसलों की वजह से इनको काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है honestly देखोगे और अपनी असली जरूरतों को समझोगे तो राहू का मायाजाल आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा | आप उस पर काबू पा लोगे, हालांकि ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते है|  

राहू कभी भी आपको यह feel होने नहीं देगा की आप गलत हो, वो हमेशा यह feel करवाएगा की सामने वाला गलत है, पूरी दुनिया ही गलत है और आप बिल्कुल ठीक हो | यह सबसे खतरनाक illusion है |

राहू – मैं सिर्फ ग्रह नहीं एक परीक्षा हूँ राहू का मायाजाल

मूलांक 4 वालों पर राहू के मायाजाल का असर

  • वास्तविकता और भ्रम मे उलझने |
  • अपने जिद्दी व हठीले स्वभाव की वजह से इनकी growth मे रुकावट आती है|
  • जिंदगी मे अचानक से उतार-चड़ाव आते है
  • भावनात्मक रूप से ये काफी बार विश्वासघात का शिकार होते है |

कभी खुशी कभी गम ( राहू का प्रभाव राशियों पर )

           1.मेष (Aries):- सकारात्मक प्रभाव:- साहसिक और निडर फैसले |

            नकारात्मक प्रभाव:- गुस्से मे गलत झगड़ों मे फसना |

 

  1. वृषभ (Taurus):- सकारात्मक प्रभाव:- भौतिक उपलब्धियां और ऐशों आराम |

                 नकारात्मक प्रभाव:- हर चीज को पाने की लालसा, आधिकारिक भावना |

 

  1. मिथुन (Gemini):- सकारात्मक प्रभाव:- बातचीत मे काफी समझदार, प्रौद्योगिकी (Technology) और मीडिया मे तरक्की |

            नकारात्मक प्रभाव:- हर चीज को लेकर overthinking करना, दोहरा व्यक्तित्व |

 

  1. कर्क (Cancer):- सकारात्मक प्रभाव:- अंतर्ज्ञान शक्ति मे वृद्धि |

            नकारात्मक प्रभाव:- भावनात्मक अस्थिरता, उदासी की तरफ झुकाव अधिक |

 

  1. सिंह (Lio):- सकारात्मक प्रभाव:- नेत्रत्व क्षमता, प्रसिद्धि को बड़ाता |

            नकारात्मक प्रभाव:- अहंकार और घमंड बर्बादी का कारण बन सकते है |

 

  1. कन्या (Virgo):-  सकारात्मक प्रभाव:- Analytical क्षमता को बड़ाता है |

            नकारात्मक प्रभाव:- Anxiety और हर चीज मे जरूरत से ज्यादा perfection की चाह |

 

  1. तुला (Libra):-  सकारात्मक प्रभाव:- व्यापार मे अचानक से लाभ मिलना |

            नकारात्मक प्रभाव:- संबंधों मे धोका और विश्वासघात |

 

  1. वृश्चिक (Scorpio):- सकारात्मक प्रभाव:- छुपी हुई प्रतिभा के कारण प्रसिद्धि |  

            नकारात्मक प्रभाव:- छुपे हुए दुश्मन से खतरा और घोटाले मे फसने का डर |

 

  1. धनु (Sagittarius):-  सकारात्मक प्रभाव:- देश विदेश की यात्रा करने के अवसर मिलना |

            नकारात्मक प्रभाव:- ढोंगी गुरु और fake philosophies के चक्कर में पड़ना |

 

  1. मकर (Capricorn):-  सकारात्मक प्रभाव:- career में unexpected सफलता मिलना |

            नकारात्मक प्रभाव:- काम में डूबे रहने की प्रव्रती के कारण स्वास्थ्य को हानी पहुंचाना |

 

  1. कुम्भ (Aquarius):- सकारात्मक प्रभाव:- रचनात्मक विचार और invention का chance |

            नकारात्मक प्रभाव:- अकेलापन, असली जिंदगी से हमेशा कटे कटे रहना |

 

  1. मीन (Pisces):- सकारात्मक प्रभाव:- आध्यात्मिक विकास |

            नकारात्मक प्रभाव:- परिवारवाद और ऐसे सपनों मे फसे रहना जिनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं हो |        

राहू का मायाजाल

राहू से डरना नहीं है उसे समझना है

राहू एक तेजधार वाले चाकू की तरह है – अगर सही से इस्तेमाल करोगे तो आपको सफलताओ का रास्ता मिलेगा लेकिन अगर आपने इसका गलत इस्तेमाल किया तो आप खुद का नुकसान कर लेंगे |

राहू के चक्रव्यूह से बाहर केसे निकले ?

Remedies: –

छायां दान – तेल से भरे हुए पात्र का दान करें |

काले तिल का दान करें |

राहू के बीज मंत्र का जाप करे (ॐ भ्रां  भ्रीं  भ्रों  स: राहवे नमः) |

Sincerity और patience अपने काम मे लाए – राहू आपकों खुद support करेगा | 

अगर आप इसके बारे मे और ज्यादा जानना चाहते है तो आप  Astrologer Rajat Kumar  से  संपर्क कर सकते है या फिर आप हमे Comment  मे भी अपने सवाल पूछ सकते है  |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Need help!!